रूद्रपुर। दूधियानगर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता मनीष बावा ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर शिक्षा का अधिकार 2009 के अंतर्गत बच्चों के द्वारा आवेदन के समय विभाग में जमा किए गए सभी जन्म प्रमाण पत्रों की जांच की मांग की है। ज्ञापन में मनीष ने कहा है कि दूधिया नगर स्थित शिव सर्च इंटर कॉलेज के प्रबंधक द्वारा स्वंम बच्चों के फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर बच्चों को आरटीई में दाखिला दिया जा रहा है जिसकी जांच हेतु एक शिकायती पत्र जांच पूर्व में विभाग को दिया गया था लेकिन दिए गए शिकायती पत्र पर एक वर्ष बाद भी कार्यवाही नहीं की गई जिससे स्कूल प्रबंधक के हौसले बुलन्द हैं। अब स्कूल प्रबंधक द्वारा पुनः फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कर शिक्षा का अधिकार अधिनियम का दुरूपयोग किया जा रहा है। ज्ञापन में शिव सर्च इंटर कॉलेज के साथ ही बीडीएम इंटरनेशनल स्कूल, शान्ति कॉलोनी भदईपुरा में शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत हुए एडमिशन में लगे दस्तावेजों की जांच एवं स्कूल प्रबंधक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
सामाजिक कार्यकर्ता मनीष बावा ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को सौपा ज्ञापन, आरटीई में लगे दस्तावेजों के जाँच की मांग
byAman Singh
0
