22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। हरिद्वार में बैठक कर सीएम धामी ने कहा कि कावड़ यात्रा से पहले कांवड़ पटरी के सौंदर्यीकरण आदि मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। कांवड़ यात्रा मार्ग पर शौचालयों, स्नान घरों, स्वच्छ पेयजल, यात्री शेड, लाइट, मेडिकल सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
कांवड़ मेले में पहली बार वाटर एंबुलेंस भी चलाई जाएगी, ताकि जाम में फंसे गंभीर मरीजों को गंगा नदी और गंगनहर के जरिए अस्पताल के नजदीक तक पहुंचाया जा सके। कांवड़ मेले में आने वाले शिव भक्तों पर हेलिकाॅप्टर से पुष्प वर्षा भी की जाएगी।
मेले में अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों से भी नियमित निगरानी रखी जाए। बाइपास और वैकल्पिक मार्गों की जानकारी साइन बोर्ड के माध्यम से कांवड़ यात्रियों को दी जाए। उन्होंने कांवड़ को सकुशल संपन्न कराने के लिए निरंतर पड़ोसी राज्यों से भी समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए।
कहा कि कावड़ यात्रा से पहले कांवड़ पटरी के सौंदर्यीकरण आदि मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। कांवड़ यात्रा मार्ग पर शौचालयों, स्नान घरों, स्वच्छ पेयजल, यात्री शेड, लाइट, मेडिकल सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यात्रा मार्ग एवं हरिद्वार क्षेत्र में स्थित होटलों ढाबों में भोजन की गुणवत्ता के लिए गुणवत्ता चेकिंग अभियान नियमित चलाया जाए, होटलों और ढाबों में रेट लिस्ट लगाई जाए। साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए, सफाई का कार्य 24 घंटे संचालित रहे। मेला क्षेत्र में किसी तरह का अतिक्रमण भी न होने दिया जाए।
