राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

बैंक कर्मी ने खाताधारक का चेक दूसरे को सौंप दिया, खाताधारक से भी की अभद्रता

रूद्रपुर। केनरा बैंक शाखा के कर्मी ने खाताधारक का चेक दूसरे व्यक्ति को सौंप दिया जिसके बाद उसे धनराशि भी हस्तातरित कर दी। बैंक प्रबंधक द्वारा जब खाताधारक से अभद्रता की गई तो इसकी जानकारी मिलने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के साथ खाताधारक व जय व्यापारी बैंक शाखा में आ धमके और उन्होंने शाखा प्रबंधक का घेराव कर खाताधारक का रुपया तत्काल उनके खाते में डालने की कहा। प्रबंधक ने 15 दिन में मामला सुलझा देने का भरोसा दिया है। खाता धारक सुभाष कालोनी निवासी राजेन्द्र कुमार पुत्र भगवान सिंह ने बताया कि वह फर्म मैसर्स आरके ग्लास स्टोर का प्रोपराईटर है, जोकि सुभाष कॉलोनी में स्थित है। उसका बैंक खाता केनरा बैंक की मुख्य शाखा-सिविल लाईन में संचालित है। 3 जून को एक लाख रुपए का चौक जो उसके ग्राहक ने दिया था वह केनरा बैंक की मुख्य शाखा-सिविल लाईन के चौक ड्रोप बॉक्स में डाला गया था। चौक का भुगतान तीन दिन तक खाते में प्राप्त ना होने पर बैंक शाखा में बैंक मैनेजर ललित आर्य से सम्पर्क किया तो उनके द्वारा बताया गया कि उपरोक्त चौक उसी दिन किसी बैंक कर्मचारी ने किसी अंज्ञात व्यक्ति को दे दिया था। जिस पर बैंक कर्मचारियों की इस हरकत के सम्बन्ध में नाराजगी जाहिर की तो शाखा के मैनेजर द्वारा आश्वासन दिया गया कि भुगतान जल्द ही आपके खाते में आ जायेगा। हम प्रयास कर रहे है। राजेंद्र ने बताया कि उसके साथ छेड़छाड़ करके एक लाख रुपए का भुगतान पंजाब नैशनल बैंक, शाखा-बिलासपुर से आरटीजीएस के माध्यम से किसी अज्ञात गुरुदित्ता सिंह के खाते में हस्तान्तरित कर दिया गया है। खाते में काफी दिन तक रुपए ना आने पर पुनः बैंक मैनेजर से सम्पर्क किया तो उन्होंने कहा लिखापढ़ी कर रहे हैं जल्द ही आपके खाते में धनराशि प्राप्त हो जायेगी। उसके बाद से बैंक मैनेजर द्वारा उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाने लगा है, जिससे प्रतीत होता है कि उपरोक्त चौक की धनराशि को हड़पने में केनरा बैंक मुख्य शाखा-सिविल लाईन के मैनेजर व कर्मचारी और पंजाब नैशनल बैंक, शाखा-बिलासपुर के कर्मचारी/अधिकारी संलिप्त है, जिनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही किया जाना अत्यन्त आवश्यक है। घेराव करने वालों में राजकुमार सीकरी, संदीप राव, जतिन नागपाल, मनोज छाबड़ा, बजरंग गर्ग, गौरव गांधी, अंशुल अग्रवाल, राजेंद्र झाम, महेंद्र झाम, संदीप चावला, हरिओम कक्कड़, सुखविंदर सिंह, गौरव जग्गा, संजीव ग्रोवर, अमरजीत सिंह आदि शामिल थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़