रुद्रपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की धर्मपत्नी डिंपल यादव संसद मैनपुरी उत्तरप्रदेश अपने तीन दिवसीय उत्तराखण्ड धार्मिक भ्रमण के बाद आज पंतनगर हवाई अड्डा पहुँची जहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अरविंद यादव राष्ट्रीय महासचिव यूथ ब्रिगेड के नेतृत्व में बाबा नीम करौली महाराज की फोटो व फूल बुके देकर स्वागत किया एवं उत्तर प्रदेश में प्रचंड जीत की बधाई दी। डिंपल यादव ने कहा उत्तराखण्ड हमारा परिवार है शीघ्र ही समाजवादी पार्टी उत्तराखंड में विस्तार के लिए सदस्यता अभियान चलाने का कार्य करेगी, उत्तराखण्ड से हमारे पूरे परिवार का निजी लगाव है इसीलिए हम उत्तराखण्ड को सिर्फ़ राजनैतिक दृष्टि से नहीं देखते है संपूर्ण उत्तराखण्ड हमारा परिवार है
इस मौक़े पर अरविंद यादव राष्ट्रीय महासचिव यूथ, अमित कुमार, किसान नेता तेजेंद्र बिर्क, ओशियन यादव, प्रज्ञा चौधरी, अरविंद दिवाकर, गुरकीरत, दबीर राजा, शीशपाल, शंकर यादव, प्रताप यादव, तेजपाल, सतवीर, पुष्पेन्द्र, अनमोल यादव आदि लोग मौजूद रहे
