किच्छा। कोलकाता चौकी पुलिस ने बलात्कार के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बलविन्दर सिह उर्फ सिकन्दर पुत्र स्वर्ण सिह निवासी वार्ड न0 17 बंगाली कालोनी पुलभट्टठ्ठा पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित था। जिसकी की विवेचना उपनिरीक्षक रिनि चौहान द्वारा जा रही है । मामले में थानाध्यक्ष पुलभट्टठ्ठा व उनकी टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी बलविंदर सिंह को गोला पुल कट के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रविन्द्र सिह विष्ट, उपनिरीक्षक रिनि चौहान, हेड कांस्टेबल धरमवीर सिह, कांस्टेबल चारू पन्त आदि शामिल थे।
