राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

दक्ष चौक से बगवाड़ा तक सड़क निर्माण को लेकर लोगों ने किया धरना प्रदर्शन

रूद्रपुर। गंगापुर रोड़ पर दक्ष चौक से बगवाड़ा तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्र की अनेक कालोनियों के लोगों ने दक्ष चौक पर शासन प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। उनका कहना था कि दक्ष च।ैक से बगवाड़ा तक का मार्ग पिछले कई सालों से जर्जर हालत में है। इसके निर्माण के लिए पूर्व कई बार आग्रह किया जा चुका है परंतु मार्ग निर्माण नहीं कराया जा रहा है। जिस कारण क्षेत्र वासियों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि मार्ग का शीघ्र निर्माण नहीं कराया गया तो सभी कालोनी वासी आगामी निकाय चुनाव का बहिष्कार करेंगे और अनिश्चितकालीन आन्दोलन शुरू कर देंगे। इस दौरान दीपक गहतोड़ी, दुष्यंत खेतवाल, अभिषेक यादव, सतीश वर्मा, सुखदेव सिंह, नितिन बिष्ट, विभूति रंजन, मनोज भंडारी, अजय फुटेला, लक्ष्य शर्मा, नवीन नैनवाल, देवेन्द्र चतुर्वेदी, अशोक कुमार, प्रवेश कुशवाहा, हिमांशु मिश्रा, ज्ञान गुप्ता, राकेश कुमार, राजेश धीमान, बृजेश सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़