राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

आबकारी विभाग की टीम ने कच्ची शराब बनाने की नौ भट्टियां की नष्ट

 काशीपुर। आबकारी विभाग की टीम ने काशीपुर में तीन स्थानों पर छापा मारकर कच्ची शराब बनाने की नौ भट्टियां पकड़ी। मौके पर करीब 18 हजार लीटर से ज्यादा लाहन नष्ट किया गया।

आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह के अनुसार मुखबिर की सूचना पर विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से ग्राम बरखेड़ी और बहेला नदी व रामपुरा नाला के किनारे छापा मारा। कार्रवाई के दौरान नौ भट्टियों को मौके पर तोड़ने के 430 लीटर अवैध कच्ची शराब की बरामदगी की गई। टीम में कैलाश चंद्र, वीरेंद्र, विकास, राजेंद्र, राखी आदि शामिल रहे।




Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़