राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

तमंचा और कारतूस समेत एक गिरफ्तार

रूद्रपुर। आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पंतनगर थाना पुलिस ने एक संदिग्ध को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गुरूवार शाम चेकिंग अभियान के तहत पुलिस टीम हल्द्वानी की ओर बैरियर से पहले लवप्रीत सिंह पुत्र स्व0 अमरजीत सिंह निवासी ग्राम मुडलिया गौसू थाना अमरिया पीलीभीत को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज कर न्यायालय पेश किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में पंतनगर थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह डागी, सिडकुल चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली,कांस्टेबल पंकज पोखरियाल आदि शामिल थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़