रूद्रपुर। साईबर ठगों द्वारा ठगी के रोजाना नये नये तरीके प्रयोग में लाये जा रहे हैं। अब अज्ञात व्यक्ति ने फायर सिलंेडर एजेन्सी कर्मी को फोन कर फायर सिलेंडर मंगवाकर भुगतान करने के नाम पर उसके खाते से 89100 रूपये उड़ा लिए। मामले की रपट दर्ज करा दी गई है। दर्ज रपट में शारदा कालोनी, ग्राम डिबडिया, पोस्ट कौशलगंज बिलासपुर निवासी सतेश कुमार पुत्र बालचरण सिंह ने कहा है कि वह मैसर्स यूनिक इन्जीनियर्स, नगर पालिका मार्केट, काशीपुर बाईपास रोड रुद्रपुर का एकाउन्टेन्ट है। फर्म फायर के सिलेन्डर बेचने का कार्य करती है । 4 मार्च. को उसके मोबाईल पर किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया जिसने बताया कि वह एमेनिटी पब्लिक स्कूल का सेफ्टी इंचार्ज है। उसे 15 सिलेन्टर चाहिए। पैसों की बात करने पर उसने कहा कि माल भेज दो पैसे कैश दे देगें। जिस पर उसने 15 सिलेन्डर एमेनिटी पब्लिक स्कूल में भेज दिये । वाहन चालक ने स्कूल के गेट पर पहुंच कर फोन किया । तब उक्त व्यक्ति को फोन करके बताया कि माल स्कूल के गेट पर पहुच गया है। उस व्यक्ति ने कहा कि उसके नम्बर पर अपने गूगल पे खाते से एक रूपया भेजो। तुम्हारे माल की सम्पूर्ण धनराशि का भुगतान करके स्कूल की ऐन्ट्री दूगा। जब एक रूपया डाला तो उसने उधर से दो रुपये भेज दिये। इसके बाद उसकेे गूगल पे खाते से तीन बार में कुल 89,100 रूपये उक्त अज्ञात व्यक्ति ने काट लिये । स्कूल के सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ करने पर पता चला कि स्कूल ने कोई फायर सिलेन्डर नही खरीदे है । अज्ञात व्यक्ति ने उसके गूगल पे खाते से कम्प्यूटर संसाधनों का प्रयोग कर धोखाधड़ी से कुल 89,100 रूपये ऐंठ लिये है और तब से वह फोन भी नही उठा रहा है। पुलिस ने मामले की रपट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फायर सिलेंडर पहुंचाने के नाम पर खाते से 89 हजार उड़ाये
byAman Singh
0
