किच्छा। सड़क निर्माण को लेकर क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ ने लोक निर्माण विभाग एवं प्रशासन के विरुद्ध आनंदपुर मोड पर एक बार पुनः धरना दिया। इस दौरान सड़क पर जाम लगने से दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई । धरना स्थल पर बेहड़ ने कहा कि आनंदपुर प्रतापपुर नारायणपुर रामेश्वरपुर के ग्राम वासियों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि नैनीताल नेचुरल एंड एसोसिएट स्टोन क्रेशर के सामने से होकर जो सड़क जा रही है वह भारी वाहनों के ओवरलोडिंग के कारण पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है जिसकी जिला प्रशासन तथा लोक निर्माण विभाग उपेक्षा किए हुए हैं। जिस वजह से इस सड़क से आने जाने वाले ग्रामीणों का जीवन दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा इस सड़क के निर्माण की कई बार मांग की गई थी किंतु लोक निर्माण विभाग और प्रशासन द्वारा उनकी लगातार अनदेखी की जा रही है जिस वजह से सड़क पर धरना देना पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आनंदपुर से लेकर के लालपुर तक जाने वाली इस सड़क पर खनिज पदार्थों को ढोने वाले ओवरलोड वाहनों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है यही नहीं इस रोड पर स्थित स्टोन क्रशरों के द्वारा ओवरलोड खनिज पदार्थ की आवाजाही अत्यधिक की जा रही है जिस पर प्रशासन का कोई नियंत्रण नहीं है जिस वजह से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है और ग्रामीणों का आना-जाना दूभर हो गया है। धरने की जानकारी मिलने पर उप जिलाधिकारी रूद्रपुर मनीष बिष्ट मौके पर पहुंचे । उन्होंने विधायक तिलक राज बेहड़ से कहा कि चुनावी आचार संहिता लगने वाली है जिस वजह से अभी सड़क निर्माण में समस्या उत्पन्न हो सकती हैं।इस पर विधायक ने कहा कि सड़क स्टोन क्रेशर वालों की वजह से खराब हुई है तब तक वो लोग इस सड़क की मरम्मत करें। इस पर स्टोन क्रेशर वालों को मौके पर बुलाया गया। धरना देने वालों में मुख्य विनोद कोरंगा, गुîóू तिवारी, बिशन सिंह कोरंगा, राजकुमार पांडे, नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी,नितिन शर्मा,अशोक मित्र, सुनील ठाकुर,ओमप्रकाश दुआ, उमेश प्रधान, धर्मेंद्र मिगलानी, रमेश, बबलू चौधरी, नितिन, रवि कुशवाहा, विपिन, दिलीप सिंह, सुभाष जोशी, सुनीता कश्यप, राजेश प्रताप सिंह, अशरफ, एन उल हक, लियाकत, जितेंद्र पांडे, राजकुमार पांडे थे ।
