मेहनत ईमानदारी ही सफलता की कुंजी है: चंदन कुमार
खटीमा।' राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज बंडिया, खटीमा, ऊधम सिंह नगर के सात दिवसीय विशेष शिविर के उद्घाटन समारोह का शुभारंभ सम्माननीय प्रधानाचार्य श्री चंदन कुमार जी और अध्यापक अभिभावक संघ की सम्माननीया अध्यक्ष महोदया ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती और प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्जवलित कर किया।इस अवसर पर स्वयं सेवी छात्र छात्राओं ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सम्माननीय प्रधानाचार्य जी ने स्वयं सेवी छात्र छात्राओं को शिविर की सफलता की शुभकामना देते हुए कहा कि यदि आप सभी अनुशासन पालन, समय पालन और कर्तव्य बोध की भावना को आत्मसात कर कुछ नया,कुछ अच्छा कार्य करें, जिससे आप की एक नई पहचान बने। अध्यक्ष महोदया ने एन एस एस बैज के माध्यम से असीम ऊर्जा, ब्रम्हांड की विराटता और अगाध ज्ञान प्राप्त करने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर सभी गुरुजन और अभिभावक -अभिभाविका भी उपस्थित थे। स्वयं सेवी छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम अधिकारी शिव शंकर मौर्य के मार्गदर्शन में विद्यालय परिसर की स्वच्छता हेतु श्रमदान भी किया। कैंप कमांडर -स्नेहाशर्मा, प्रमुख विद्यार्थी सुमित मौर्य, दिनेश कुमार, दीपांशु, सोनू, सूरज, अंशु, जैसमीन, शिखा, उर्मिला, राष्टीय सेवा योजना अधिकारी शिवशंकर मौर्य कॉलेज के चंदन कुमार प्रिंसिपल, प्रमुख अध्यापक - अवधेश सिंह कुशवाहा, अवनीश सिंह चौहान, उत्तम सिंह राणा, गिरीश राय कर्मचारी अधिकारी बच्चों सहित अन्य लोग अन्य लोग रहे मौजूद।
