राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

सड़क हादसे में तीन की मौत, छह घायल

देहरादून। डोईवाला- कुआंवाला के दडेश्वर मंदिर के समीप तीन वाहनों की जोरदार टक्कर से एक वाहन में सवार सात लोगों में से तीन की मौत हो गई। हादसे में छह लोग घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए दून अस्पताल भेजा गया है। घटना बुधवार सुबह करीब छह बजे की है। दंडेश्वर मंदिर के समीप इको स्पोर्टस संख्या यूके 06एसी 6499, आल्टो संख्या यूके 07बीक्यू 7778 एवं इको संख्या यू के 13टीए 1565 आपस में टकरा गये। बताया जाता है कि एक वाहन अपनी लाइन से हटकर दूसरी लाइन में अचानक आ गया। जिससे अन्य दो वाहन उस वाहन से टकरा गए। दुर्घटना के दौरान इको वाहन में सवार सात लोग जिनमें दो बच्चे तीन पुरुष दो महिलाएं थीं। उनमें एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चे की मौत हो गई। अन्य दो वाहनों में सवार दो लोग भी घायल हो गये। छह घायलों को उपचार के लिए दून अस्पताल भर्ती कराया गया है। जिनकी मृत्यु हुई है उनको ले जा रहा वाहन देहरादून से रुद्रप्रयाग के लिए जा रहा था।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़