राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने चार सैटों में दाखिल किया नामांकन


रूद्रपुर। नैनीताल-ऊधमसिंहनगर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,काबीना मंत्री सौरभ बहुगुणा और विधायक शिव अरोरा के साथ पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया गया। नामांकन पत्र दाखिल किये जाने के अंतिम दिवस आज नैनीताल-ऊधम सिंहनगर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट करीब 12 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,काबीना मंत्री सौरभ बहुगुणा और क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा के साथ कलेक्ट्रेट में स्थापित नामांकन कक्ष में पहुंचे। श्री भट्ट ने जिला निर्वाचन अधिकारी उदय राज सिंह के समक्ष चार सैटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करते जाते कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद मीडिया कर्मियों को विक्टरी चिन्ह का इशारा करते हुये अपनी विजय के प्रति आश्वस्त दिखे।
Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़