राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

एसएसपी ने बदले चार थानाध्यक्ष।कई चौकी इंर्चाज, पुलिस लाइन से कई एसआई को मिली तैनाती

 

रूद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. मंजूनाथ टिसी ने आचार संहिता लागू होने से पहले जनपद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 22 दरोगाओं समेत 36 पुलिस कर्मियों के तबादले किये हैं। एसएसपी ने पुलिस लाइन में लम्बे समय से तैनाती का इंतजार कर रहे कई दरागाओं को भी थानों में तैनात किया है। इनमें जनपद नैनीताल से आये कई दरोगा भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक एसएसपी ने उपनिरीक्षक अनिल जोशी को दिनेशपुर थाने से थाना झनकईया, नंदन सिंह रावत को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष दिनेशपुर, झनकईया थानाध्यक्ष रविन्द्र बिष्ट को थाना अध्यक्ष पुलभट्टा, कोतवाली बाजपुर के वरिष्ठ उपनिरीक्षक जसवीर चौहान को थानाध्यक्ष गदरपुर,किच्छा कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद फर्त्याल को कोतवाली बाजपुर, एसओजी प्रभारी काशीपुर विनोद जोशी को कोतवाली किच्छा, लालपुर चौकी प्रभारी सतीश शर्मा को कोतवाली काशीपुर, थाना ट्रांजिट कैम्प से कविन्द्र शर्मा को कोतवाली सितारगंज, प्रभारी एएनटीएफ उधम सिंह नगर राजेश पाण्डे को कोतवाली जसपुर, प्रकाश चन्द को कोतवाली बाजपुर से प्रभारी एसओजी काशीपुर, चौकी प्रभारी सकैनिया भूपेन्द्र रंसवाल को चौकी प्रभारी लालपुर, नरेन्द्र कुमार को थाना कुण्डा से प्रभारी चौकी सकैनिया, कलकत्ता फार्म चौकी प्रभारी दिनेश चन्द्र भट्ट को थाना ट्रांजिट कैम्प, थाना ट्रांजिट कैम्प से धीरेन्द्र पंत को चौकी प्रभारी कलकत्ता फार्म, बाजार चौकी जसपुर के प्रभारी कौशल भाकुनी को प्रभारी एनएनटीएफ उधम सिंह नगर, कोतवाली जसपुर से सुशील कुमार को बाजार चौकी प्रभारी जसपुर के पद पर स्थानांतरित किया है। इसके अलावा पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक दीपक जोशी को कोतवाली रूद्रपुर, चन्द्र सिंह को कोतवाली रूद्रपुर, अर्जुन सिंह को कोतवाली किच्छा, जगत शाही को ट्रांजिट कैम्प, हरीश महर को थाना केलाखेड़ा, बीना पपोला को थाना केलाखेड़ा, संतोषी को थाना झनकईया, लोकेश रावत को थाना दिनेशपुर, नवीन चन्द्र जोशी को थाना कुण्डा स्थानांतरित किया है। इसके अलावा एएसआई भूपेन्द्र सिंह भाकुनी को झनकईया से एसपी क्राइम कार्यालय, केशव लाल को थानानकमत्ता से सीओ कार्यालय रूद्रपुर, हरीश चन्द्र सिंह को थाना पुलभट्टा से सीओ कार्यालय सितारगंज, जगत सिंह रौकली को पुलिस लाईन से थाना झनकईया, जगत सिंह बाफिला को पुलिस लाईन से थाना नानकमत्ता, विनीता नेगी को पुलिस लाईन से थाना पुलभट्टा, हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह को कोतवाली जसपुर से थाना आईटीआई,हेड कांस्टेबल जगदीश सिंह को पुलिस लाईन से थाना नानकमत्ता, कांस्टेबल बाला सिंह को थाना झकनईया से थाना केलाखेड़ा, दीप चन्द्र को रूद्रपुर से थाना कुण्डा, दिनेश तिवारी को पुलिस लाईन से थाना नानकमत्ता,नरेश गिरी को किच्छा से फारेसिंग फील्ड यूनिट रूद्रपरु, नरेन्द्र बिष्ट को थाना ट्रांजिट कैम्प से कोतवाली बाजपुर, यशपाल आर्या को फोरेंसिक फील्ड यूनिट से कोतवाली किच्छा स्थानांतरित किया गया है।














Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़