हल्द्वानी। नशे का कारोबार दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है बढ़ते नशे के कारोबार ने युवाओं की जिंदगी में जहर घोल दिया है नशे की लत युवाओं को अपराध की और बढ़ रहा है नगर के सभी थाना प्रभारी यो ने चेकिंग अभियान चलाते हुए एक महिला सहित तीन लोगों को लाखों रुपए की स्मैक सहित गिरफ्तार किया है जिन्हें कार्रवाई करते हुए पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है। काठगोदाम थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा ने अपने दलबल के साथ गोलापुर खेड़ा चौराहे पर अभियान चलाया जहां पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को 12.1 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है तस्कर ने अपना नाम अमित कुमार पुत्र अजय कुमार निवासी सुल्तान नगरी गोलापुर बताया। वही बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने केंद्रीय अभियान चलाते हुए गफूर बस्ती वार्ड नंबर 24 निवासी नईम पुत्र मेहंदी हसन को चोर गलियां रोड रेलवे फाटक के पास से 12.40 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। उधर मुखानी थाना प्रभारी संजय जोशी अपनी टीम के साथ कुसुम खेड़ा चौराहे पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान पुलिस ने अंजू आर्य पत्नी संजय आर्य निवासी मुखानी को 11.45 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों कैफ्लॉक एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। नितिन लोहनी ने बताया कि पकड़े गए तस्करों से 35.86 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि कुछ अन्य तत्वों के नाम भी उजागर किए हैं पुलिस उनको भी जल्द गिरफ्तार करेगी। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि पकड़ी गई स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 लाख रुपए की आंकी गई है।
लाखों की स्मैक के साथ महिला सहित तीन तस्कर गिरफ्तार
byAman Singh
0
