राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

नानकमत्ता: कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम को दो अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

= अज्ञात बाईक सवार हमलावरों ने दिया घटना को अंजाम

ऊधम सिंह नगर। थाना नानकमत्ता क्षेत्र कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता, बाबा तरसेम सिंह पर मोटरसाइकिल से आए अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गंभीर घायल अवस्था में बाबा तरसेम सिंह को खटीमा में निजी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में बाबा तरसेम सिंह की मौत हो गई। बाबा तरसेम सिंह पर फायरिंग होने की सूचना पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई। घटना आज सुबह की बताई जा रही है। बाबा तरसेम सिंह डेरा परिसर में टहल रहे थे। तभी बाईक सवार दो लोग घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। डेरा कार सेवा बाबा के समर्थक डेरे में जुटने शुरू हो गए है, दोनों बदमाशों की धर पकड़ के लिए पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी, घटना सुबह 6:00 बजे तड़के की बताई जा रही है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के मुताबिक हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस टीमें गठित कर दी गई है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़