राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

एस.एस.पी. ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर किया गया होलिका दहन

रुद्रपुर। मंजुनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर द्वारा पुलिस लाईन रुद्रपुर में होलिका दहन पर्व के अवसर पर विधि-विधान के साथ  पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया गया, इस दौरान एस0एस0पी0 महोदय द्वारा उपस्थित सभी अधिकारी/कर्म0गणों को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गयी, होलिका दहन के साथ ही सभी को बताया गया कि आइए हम अपने अंदर की बुराईयों को इस अग्नि में त्यागकर अच्छे विचारों को अपने मन मे रखेंगे, और  सदैव एक-दूसरे के साथ मृदु व्यवहार करेगें।

इस अवसर पर चन्द्रशेखर घोड़के पुलिस अधीक्षक अपराध, श्री मनोज कत्याल एसपी सिटी रुद्रपुर, नीहारिका तोमर एएसपी/ सीओ सिटी रुद्रपुर, श्री रेवाधर मठपाल,पुलिस उपाधीक्षक संचार,प्रतिसार निरीक्षक मनीष शर्मा* सहित अन्य अधिकारी/कर्म0गण मौजूद रहे।




Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़