रूद्रपुर। प्रशिक्षण के उपरांत सभी रिक्रूट पुलिस सेवा में निष्ठा व अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। यह बात निदेशक सतर्कता अपर पुलिस महानिदेशक वी मुरूगेशन ने 46 वीं वाहिनी पीएसी में आयोजित दीक्षांत परेड में बतौर मुख्य अतिथि प्रशिक्षित रिक्रूटों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अपने कार्यों से पुलिस व परिवार का नाम रोशन करें। उन्होंने सभी को शुभकामनायें दीं। वाहिनी के सेनानायक ंपकज भट्ट ने कहा कि आज की दीक्षांत परेड में कुल 194 रिक्रूट आरक्षी शामिल हैं। जिन्हें दीक्षांत परेड के बाद सम्बंधित तजनपदों को रवरना किया जायेगा। उन्होंने बताया गहन प्रशिक्षण के दौरान रिक्रूट आरक्षियों को ड्रिल, पदादि, शस्त्र, आपदा प्रबंधन, आतंकवाद, जंगल प्रशिक्षण, बम डिस्पोजल, प्राथमिक चिकित्सा, यूएसी, अग्निशमन,कम्यूटर,तैराकी, आई आईडी, ब्लास्ट मेमो व राहत तथा बचाव कार्य आदि का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा विभिन्न कानूनों की विस्तार से जानकारी दी गई। दीक्षांत परेड पर प्रशिक्षण के दौरान उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों व अधिकारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व श्री मुरूगंेशन का वाहिनी पहुंचने पर सेनानायक पंकज भट्ट ने स्वागत किया। श्री मुरूगेशन परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। कार्यक्रम के दौरान उप सेनानायक वीर सिंह, उप सेनानायक 31वाहिनी उत्तम सिंह, सहायक सेनानायक भूपेन्द्र सिंह धौनी, शिविर पाल अजय कुमार आर्य, राकेश माहरा, प्रतिसार निरीक्षक खुशाल सिंह रावत, भूपेश पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक कुमांऊं क्षेत्र हरीश वर्मा, सेबेदार सैन्य सहायक 46 बलवंत सिंह, 31 वाहिनी के खुर्शीद अली, एसआई शंकर लाल, सुभाष जोशी, मनमोहन सिंह, प्लाटून कमांडर मंगल सिंह, निरीक्षक महिपाल सिंह, आरटीसी मेजर श्याम सुंदर, वाहिनी मेजर रमेश चन्द्र शर्मा, सहित समस्त आईटीआई, पीटीआई, प्रशिक्षण स्टॉफ व रिक्रूट आरक्षियों के परिजन मौजूद रहे।
