रुद्रपुर। आदर्श आचार सहिता में आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही सामने आ रही है आपको बता दे कि अवैध् शराब व्यापार पर अंकुश लगाते हुये आज आबकारी द्वारा रुद्रपुर व खटीमा की संयुक्त टीम द्वारा रुद्रपुर क्षेत्र के रायपुर, अमरपुर व अर्जुनपुर में छापा मार शराब निर्माण के अवैध् अढ्ढों को नष्ट किया गया। इस दौरान अवैध् शराब निर्माण कर रही 12 भट्टियों को मौके पर नष्ट कर लगभग 370 लीटर अवैध् कच्ची शराब की बरामद की वही 12000 किलोग्राम लहन को नष्ट किया गया।
आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, अवैध् शराब की 12 भट्टियां की नष्ट, लगभग 370 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 12000 किलोग्राम लहन किया नष्ट
byAman Singh
0

