रुद्रपुर। आस्था जूनियर हाई स्कूल शिव नगर रुद्रपुर में बसंत पंचमी के उपलक्ष में मां सरस्वती पूजन किया गया वही, विद्यालय को 20 वर्ष पूरे होने पर पुरातन छात्र-छात्राएं सम्मेलन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सतीश कुमार अरोरा ने किया वही विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर आए अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में देश भक्ति व बंगाली गानों पर विद्यालय के बच्चो ने डांस आयोजित कर धूम मचा दी इस अवसर पर पहुंचे अतिथियों को विद्यालय के प्रबंधक पंकज दास गुप्ता ने बैच लगाकर व उन्हें बुके भेंट कर सम्मानित किया। वहीं पंकज दास गुप्ता ने बताया की विद्यालय को 20 वर्ष पूरे होने आज बसंत पंचमी के उपलक्ष में पुरातन छात्र- छात्राएं सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया है जिसमें विद्यालय में पूर्व में पढ़े हुये पुरातन छात्रों को विद्यालय में आमंत्रित किया गया था।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता गंगवार, सुमन करमाकर, नरेंद्र गंगवार, योगेंद्र भट्ट, शुभम, मनोज शर्मा, अभिषेक गुप्ता, सीखा, राजरानी, हिना, रीना, गंगा, ज्योति, नेहा, रचना, अंजलि समेत छात्र-छात्राओं के माता पिता मौजूद रहे।


