राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

श्रीगुरूद्वारा नानकमत्ता साहिब के कई डायरेक्टरों ने संयुक्त रूप से की प्रेसवार्ता, बोले: चार डायरेक्टर पर हुआ झूठा केस

रूद्रपुर। श्रीगुरूद्वारा नानकमत्ता साहिब के कई डायरेक्टरों ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता कर गुरूद्वारा नानकमत्ता साहिब के एक सेवादार द्वारा चार डायरेक्टरों के विरूद्ध झूठा केस करने का आरोप लगाया जो बाबा तरसेम सिंह के पक्ष के नहीं हैं। गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी के रूद्रपुर डायरेक्टर पृथपाल सिंह व किच्छा के निर्मल सिंह हंसपाल ने कहा कि 30 जनवरी को 4 निदेशकों के खिलाफ झूठा मामला बनाया गया। साथ ही गुरूद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष स. हरबंस सिंह चुघ के खिलाफ भी झूठा मामला बनाया। उन्होंने बताया कि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के कुछ संचालकों के पास व्हाट्सएप ग्रुप में एक वीडियो है। जिसमें गुरूद्वारे के एक सेवादार ने दूसरे सेवादार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाये हैं। इस मामले में बात करने चार डायरेक्टर 30 जनवरी को नानकमत्ता साहिब पहुचे। कमेटी के आफिस में दोनों सेवादारों को बुलवाया गया। उनकी बात सुनकर उन्हें समझाया गया कि ऐसा कोई काम न करे जिससे गुरूद्वारे की छवि खराब हो। उन्होंने बताया कि उसी दिन सेवादार जोगेन्दर सिंह ने सात में से चार सदस्यों के खिलाफ जो तरसेम के पक्ष में नहीें एफआईआर लिखवा दी। जिसमें सेवादारों से बदसलूकी करने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया। पृथपाल सिंह ने कहा कि पुलिस ने जोगेन्दर सिंह का बिना जाति प्रमाणपत्र देखे रपट दर्ज कर ली। उन्होंने बाबा तरसेम सिंह पर गुरूद्वारे की सम्पत्ति पर अवैध रूप उसे कब्जा करने का भी आरोप लगाया । इस दौरान अमरिया पीलीभीत के पलविन्दर सिंह, बिलासपुर के गुरमुख सिंह, मिलक के गुरमीत सिंह, काशीपुर के बजिन्दर सिंह तथा गौलापार नैनीताल के जसवीर सिंह मौजूद थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़