राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

अचानक कार में लगी आग, लोगो मे मचा हड़कम्प

शक्तिफार्म। सिरसा मोड़ से शक्तिफार्म की ओर आ रही कार मंे अचानक आग लग गयी जिससे हड़कम्प मच गया। सूचना पर दमकल और चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। जानकारी के अनुसार शनिवार रात गुरुग्राम निवासी सुकुमार विश्वास पुत्र मनोरंजन विश्वास अपने एक मित्र के साथ किच्छा के दरऊ टांडा से सिरसा मोड़ से शक्तिफार्म घर को अपनी रैनाल्ट ट्रेवर कार से आ रहा था। बीच राह सुकुमार विश्वास को कार के डेस्क बोर्ड से कुछ दुर्गन्ध महसूस हुई तो साथी से दुर्गन्ध आने का जिक्र किया। जिसके बाद कार को घेरा फार्म के आस-पास रोक दिया गया। दोनों उतर कर देखने लगे कि अचानक देखते ही देखते कार में आग लग गयी और कार धूं धूं कर जल उठी। नेटवर्क कम होने के कारण बमुश्किल घटना की सूचना चौकी पुलिस और फायर स्टेशन सितारगंज को दी गयी। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी व चौकी पुलिस ने आग को बुझाया। तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।साथ ही कार में रखे कार के सभी दस्तावेज भी जलकर राख हो गये।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़