राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

फैक्ट्री में दीवार तोड़ने के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए श्रमिक की हुई मौत, परिजन फैक्ट्री प्रबंधन से मुआवजे की मांग को लेकर बैठे धरने पर

रुद्रपुर। विगत दिवस सिडकुल की एक फैक्ट्री में दीवार तोड़ने के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए श्रमिक की राममूर्ति हास्पीटल में उपचार के दौरान मौत हांे गई।रविवार को मृतक के परिजन फैक्ट्री प्रबंधन से मुआवजे की मांग को लेकर अटरिया रोड में पुल के पास धरने पर बैठ गये। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र मुआवजा नहीं दिया गया तो फैक्ट्री के आगे धरना शुरू कर दिया जायेगा। परिजनों ने बताया कि मुखर्जीनगर जगतपुरा निवासी 43 वर्षीय संजीत यादव पुत्र भगवानलाल मजदूर अड्डे से राज मिस्त्री का काम करता था। उसे सिडकुल की एक फैक्ट्री का मालिक फैक्ट्री में भवन तोड़ने के काम के लिए ले गया था। जो एक हफ्ते से चल रहा था। 15 फरवरी को संजीत ने प्रबंधन को कहा कि इस दीवार को मत गिरवाओ तोड़ते समय गिर सकती है। लेकिन प्रबंधन ने जबरदस्ती काम करवाया। जिसके कारण दीवार अचानक संजीत के सिर पर आ गिरी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले जिला चिकित्सालय फिर नगर के एक निजी अस्पताल और फिर राममूर्ति हास्पीटल बरेली ले जाया गया। जहां संजीत की उसी दिन उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि फैक्ट्री स्वामी ने उन्हे 4 लाख रूपये मुआवजा देने को कहा था लेकिन नहीं दिया। मृतक संजीत का शव आज यहां पहुंचेगा। यदि उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया तो वह फैक्ट्री के आगे धरना शुरू कर देंगे। मृतक की 6 पुत्रियां व एक पुत्र है। जिनके भरण पोषण की जिम्मेवारी उन पर आ गई है। धरना देने वालों में मिथुन यादव,गौरख यादव,रणवीर यादव, विकास ठाकुर, सुनील यादव, मीना देवी, शोभा देवी, निर्धन देवी, रीना, नमिता, सोनी,सरोज व श्यामली आदि शामिल थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़