काशीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को करोड़ों की लागत से पुनर्विकसित हो रहे काशीपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रेल के अधिकारियों द्वारा लगभग तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इसी दिन अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री द्वारा देश के 554 अन्य रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास को भी गति दी जाएगी। मोदी सरकार के इस अनूठे कम से समूचे देश में हर्ष का माहौल है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए काशीपुर में भी रेल के अधिकारियों द्वारा लगभग तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। ऑनलाइन होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए रेलवे के सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग से जुड़े अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन परिसर में गेट के पास स्क्रीन लगाई है। इसके अलावा जंक्शन रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर भव्य पंडाल लगाया गया है। इस पंडाल में स्क्रीन तथा साउंड की व्यवस्था की गई है। पंडाल में सैकड़ो लोगों की बैठने की व्यवस्था है। रेलवे सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर रणदीप कुमार ने सरकार के इस कदम की मुक्त़ कंठ से प्रशंसा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। काशीपुर में शिलान्यास कार्यक्रम की समूची व्यवस्था सीनियर डीएमई/एन एच एम सौरव कुमार सिंह के जिम्मे है। कार्यक्रम की तैयारीयों को फाइनल रूप देने में ए एस टी सलिल श्रीवास्तव, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (टेलीकॉम) मनोज जंगपांगी आदि प्रमुख रूप से सक्रिय देखे गए। यहां बता दें कि काशीपुर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास 8ः55 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। जो पूरी तरह अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।
पीएम मोदी कल करेंगे काशीपुर रेलवे स्टेशन का शिलान्यास
byAman Singh
0
