राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

यूपी में दो पुलिस कर्मियों द्वारा दिव्यांग से क्रूरता मारपीट करने पर भड़के दिव्यांग, सीएम योगी को संबोधित डीएम उदय राज सिंह को सौंपा

 रुद्रपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस का इन्सानियत को शर्मसार कर देने वाला एक कारनामा इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस के दो सिपाहियों द्वारा एक शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्ति से क्रूरता पूर्ण मारपीट कर रहे हैं।जिसे देखने के केन्द्रीय दिव्याग कल्याण परिषद उत्तराखंड इकाई के कार्यकता भड़क उठे। वहीं उन्होंने परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष एम सलीम खान के नेतृत्व जिलाअधिकारी कार्यलय पहुंचे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर मनीष बिष्ट को सौंपा। डीएम की गैरमौजूदगी में ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। ज्ञापन में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग करते हुए दोषी पुलिस कर्मियों को तत्काल निलंबित करने और उन पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि जहां एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकलांगों को सम्मान स्वरूप दिव्यांग की श्रेणी दी है, वहीं उत्तर प्रदेश में कथित वर्दी धारी दिव्यांग जनों के खुले आम गुंडागर्दी कर रहे हैं। शारीरिक रूप से कमजोर व्यक्ति के साथ वैहाशी पने से मारपीट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था जैसी कोई चीज नहीं है। उन्होंने इस मामले की कढ़ी निंदा करते हुए आरोपी पुलिस कर्मियों को तत्काल निलंबित करने और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की साथ ही आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई न होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी। अध्यक्ष एम सलीम खान ने कहा कि इस घटना से पूरे देश के दिव्याग जनों में दहशत का माहौल है। दिव्यांग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड में भी दिव्याग जनों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग है। वहीं श्रमिक नेता सुब्रत कुमार विश्वास ने इस घटना की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए कथित पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही। इस दौरान केन्द्रीय दिव्याग कल्याण परिषद उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष एम सलीम खान, महासचिव निजामुद्दीन अंसारी, महामंत्री इशरत अली, हारुन अली, इमरान अली, वरुण बौद्ध, सत्यजीत राय, जमीन अहमद, दिनेश चंद्र, मुकुल वासनिक, योगेन्द्र चौहान, श्रीमती सविता देवी, अर्चना पूरन रावत,विजय पाल सिंह,धन सिंह जोशी, दिवाकर शर्मा, शलनी देवी, ममता सरकार, सहित कई लोग मौजूद थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़