राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

चाय की दुकान पर युवक ने मचाया उत्पात, दुकान का सामान भी फेका, रम्पुरा चौकी क्षेत्र का है मामला

रुद्रपुर। रम्पुरा चौकी क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहाँ किच्छा रोड भूत बंगला गेट पर स्थित एक चाय के होटल पर अज्ञात युवक द्वारा जमकर उत्पात किया गया वही युवक द्वारा दुकान मालिक से भी हाथापाई कर दुकान का सामान इधर उधर फेक दिया, जानकारी के अनुसार भूत बंगला वार्ड नं.20 निवासी मो.ताज की भूत बंगला के गेट पर चाय, पकौड़ी की दुकान है मो. ताज ने बताया कि लगभग रात्रि 11 बजे एक अज्ञात युवक ताज की दुकान पर आया और गाली गलौच करने लगा जब ताज ने उसे वह से जाने को कहा तो वह युवक ताज से मारपीट पर उतारू हो गया वही उससे गली गलौच कर उसकी दुकान का सामना फेकने लगा, ताज ने पूरे मामले की सूचना रम्पुरा पुलिस को दी, पुलिस ने मौके पर पहुँच युवक को हिरासत में ले लिया है। खबर लिखे जाने तक चाय दुकान के मालिक ताज की ओर से पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी गयी थी।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़