राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

जिला बार एसोसिएशन ने किया चंद्रयान-3 की सफलता पर मिष्ठान वितरित

रुद्रपुर। जिला बार एसोसिएशन द्वारा चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के  उपलक्ष्य में बार भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार अध्यक्ष एम.पी. तिवारी एवं संचालन सचिव सुशीला महेता द्वारा किया गया। अधिवक्ताओं द्वारा चंद्रयान 3 की सफलता पर भारतीय वैज्ञानिकों सहित देशवासियों को बधाई दी गई। अधिवक्ताओं द्वारा इस अवसर राष्ट्र के प्रति शुभकामनाएं देते हुए भारतीय वैज्ञानिकों के कार्यों और योगदान की सराहना की। इस उपलब्धि को भारत की विश्व स्तर पर प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला बताया। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़