(G-वार्ता)
रुद्रपुर। रुद्रा मानव शिक्षा कल्याण समिति के द्वारक गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम में आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे यूनिटी लॉ कॉलेज के प्रधानाचार्य कुंदन राठौर व नरेश जांगड़। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय गुप्ता ने की। इस अवसर पहुंचे कार्यक्रम में पहुँचे सभी अतिथियों को संस्था के पदाधिकारियों ने बुके भेट कर व शॉल ओढाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में नन्हे मुन्हे बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रमो के माध्यम से आगन्तुक मेहमानों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर रजनीश गोयल, विजय शिकारी, गौतम थापा, श्रद्धानंद वर्मा, माखन सिंह, संतोष, रजनीश गोयल समेत अनेको लोग मौजूद रहे।
