राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

भूतबंगला गेट पर मोहर्रम पर राहगीरों को बाटा शरबत व प्रसाद

रूद्रपुर। महानगर में मोहर्रम पर्व सादगी एवं परंपरागत तरीके से मनाया गया। मोहर्रम पर्व पर मुस्लिम समाज ने गम का इजहार करते हुए हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। वही किच्छा रोड भूत बंगला गेट पर मीठा पानी व प्रसाद का वितरण किया गया बताते चलें कि वरिष्ठ पत्रकार अमन सिंह के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मोहर्रम के अवसर पर राहगीरों को मीठा पानी व प्रसाद का वितरण किया। इस मौके पर पत्रकार अमन सिंह ने कहा कि नवासा-ए-रसूल हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत की याद में मोहर्रम की दसवीं तारीख है इसलिए शहर में विभिन्न जगहों पर ताजिए निकाले जा रहे हैं इस अवसर पर राहगीरों को मीठा पानी व शरबत का वितरण किया गया है इस दौरान नबी हसन, शरीफ अहमद, कलीम अब्बास, सद्दाम, सलमान, शहजाद, आफताब, आलम, गुड्डू, मोहम्मद हसन, जीशान, आबिद, फैशन, राजा, इंतकाम मियां, शहजाद मियां समेत अनेको लोग मौजूद रहे।


Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़