राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

रम्पुरा में कॉग्रेस वार्ड अध्यक्ष बने कमल सैनी, कोंग्रेसियों ने फूल माला पहनाकर किया स्वागत

(G-वार्ता)

रूद्रपुर। महानगर कांग्रेस का वार्ड इकाईयों के गठन का अभियान अंतिम चरण में है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 21 भूतबंगला रम्पुरा में आयोजित एक सभा में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, कांग्रेस नेता गोपाल भसीन, पार्षद मोहन, खेड़ा, अज्रुन विश्वास, सतीश कुमार और काली बाबा की मौजूदगी में सर्वसम्मति से वार्ड अध्यक्ष पद के लिए कमल सैनी के नाम की घोषणा की। इस अवसर पर सैकड़ाें वार्डवासियों ने कांग्रेस में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए आगामी निकाय चुनाव में पार्टी का समर्थन करने का ऐलान किया। 


इस दौरान सीपी शर्मा ने कहा कि कमल सैनी कर्मठ जुझारू और जमीन से जुड़े हुए कांग्रेस कार्यकर्ता हैं उनके वार्ड अध्यक्ष बनने से वार्ड मे ंपार्टी को मजबूती मिलेगी और आगामी निकाय चुनाव में पार्टी का परचम लहरायेगा। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा का असली चरित्र जनता के सामने आ चुका है। जनता भाजपा के जुमलों को पहचान चुकी है। रम्पुरा में विधायक और मेयर ने पिछले दस सालों में एक भी  बड़ा काम नहीं किया। दशकों से रम्पुरा की जनता कूड़े के पहाड़ का दंश झेल रही है। इस कचरे के कारण रम्पुरावासियों को दुर्गंध में जीवन यापन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार में भूतबंगला और रम्पुरा के ठेली फड़ व्यवसायियों की रोजी रोटी छीनी गयी लेकिन भाजपा के जनप्रतिनिधि खामोश हैं। हर बार नजूल के नाम पर जनता को बरगलाने वाली भाजपा इस मुद्दे पर जनता को हमेशा छलती रही है। नजूल के मुद्दे पर भाजपा के नेताओं में आपस में ही विरोधाभास है। भाजपा के कुछ नेता कहते हैं कि नजूल की समस्या हल हो गयी। दूसरी तरफ मेयर रामपाल ने वायदा किया था कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता तब तक कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। अगर नजूल की समस्या हल हो गयी तो फिर मेयर अभी तक कुर्सी पर क्यों नही बैठे हैं। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि जनता समझ चुकी है कि कांग्रेस ही विकास कर सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी, हरीश रावत के अलावा पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़, और पूर्व चेयरमैन मीना शर्मा के कार्यकाल में जो विकास हुए उनका लाभ आज भी जनता को मिल रहा है और कई पीढ़ियों तक मिलता रहेगा। 

जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने रम्पुरावासियों से सोच समझकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आहवान किया। सभा को कांग्रेस नेता गोपाल भसीन, पार्षद मोहन खेड़ा, कांग्रेस नेता अर्जुन विश्वास, सतीश कुमार और वार्ड अध्यक्ष कमल सैनी ने भी सम्बोधित किया। 

इस अवसर पर श्याम कोली, गब्बर कोली, शंकर कोली, राजू कोली, कुंवरपाल, पप्पू कोली, राकेश कोली, विमल सरकार, राजकुमार गुप्ता, अशोक गुप्ता, दीपक गुप्ता, विक्की सक्सेना, सोनू कश्यप, अशोक पाल, राहुल सैनी, प्रिंस सैनी, अंकित कोली, नरेश, चंचल दिवाकर, राजू सैनी, मोनू सक्सेना, टीरी पाल, विनोद पाल, प्रकाश पाल आदि मौजूद रहे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़