(G-वार्ता)
रुद्रपुर। नगर निगम रुद्रपुर में पत्रकार समीक्षा गोष्टी व सम्मान समारोह का आयोजन पत्रकार एम सलीम खान के द्वारा किया गया। वही कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, कॉग्रेस नगरध्यक्ष सीपी शर्मा, अतिविशिष्ट अतिथि डॉ एस के राजशाही, सरस्वती देवी मैमोरियल ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ रेनू शरण, भाईचारा एकता मंच के अध्यक्ष केपी गंगवार, पार्षद मोहन खेड़ा, बसपा नेता डा वकील अहमद मसूरी, सपा नेता सतपाल सिंह ठुकराल मौजूद रहे।
इस दौरान दो दर्जन से अधिक पत्रकारों को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह व प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, इसके अलावा क्षेत्र में समाजिक काम रहें लोगों को भी सम्मानित किया गया, जिसमें मुख्य रूप से दिव्यांग महिला पार्षद सायरा बानो, कोमल शर्मा, परवेज कुरैशी, साजिद खान को सम्मानित किया गया। वही एनयूजे बाजपुर के अध्यक्ष आशु अहमद ने आयोजक कमेटी का आभार व्यक्त किया।
