(G-वार्ता)
बाजपुर। राधा कृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाजपुर में छात्र संसद के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया ।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर सचिव एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन सचिन कुमार पाठक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।मोहम्मद शहीद पराविधिक कार्यकर्ता ने श्रम कानून, न्यूनतम मजदूरी तथा बाल श्रम विषय पर जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार मणि त्रिपाठी ने की इस अवसर पर सिविल जज सचिन कुमार पाठक ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई विद्यालय की छात्र संसद में इकवीर सिंह ने प्रधानमंत्री ,प्रियांशु चंद्रा ने सेनापति ,फैसल बिलाल ने उप प्रधानमंत्री ,ईशांत शर्मा ने अध्यक्ष, स्वराज ने उपाध्यक्ष के रूप में शपथ ली। इन पदाधिकारियों के साथ साथ छात्र संसद के 52 सांसदों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली ।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्रवक्ता मुरलीधर कुशवाहा ने किया ।इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य किशन सिंह चौहान, सत्येंद्र कुमार वर्मा,प्रकाश चंद्र भट्ट,अरुण कुमार शर्मा, कुमारी ज्योति,महिपाल सिंह पैनल अधिवक्ता ,एडवोकेट लुबीना पारुल असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल जीवन जोशी, गीता जोशी, रियाज अहमद, शशि गुप्ता तथा छात्र संसद के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
