(G-वार्ता)
बाजपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री व गदरपुर के लोकप्रिय विधायक अरविन्द पाण्डेय ने ग्राम भव्वानंगला में डामर रोड का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास गंगा अविरल प्रवाहित होगी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अजीतपाल सिंह, प्रमुख भाजपा नेता राजीव नेहरा, केलाखेड़ा के पूर्व चेयरमैन मौ. शफी, बलदेव काम्बोज आदि थे।
