(G-वार्ता)
रुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में ओपन चैस टूर्नामेंट का आखिरी राउंड खेला गया
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री संजय छड्ढा (देव भूमि चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष) व सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा स्वर्गीय श्री धीरज सिंह राघवंशी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देकर किया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में श्री भारत सिंह चौहान (अध्यक्ष, सलाहकार मंडल, एफआईडीई), श्री संजय छड्ढा (देव भूमि चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष), श्री ऋषि धीमन (मशहूर उद्योगपति), मोहित गर्ग ( स्पांसर ऑफ़ चैस टूर्नामेंट), श्री संजीव चौधरी (महासचिव देव भूमि चेस एसोसिएशन, उत्तराखंड), डॉक्टर सीमा सिंह (कोसाध्यक्ष, देव भूमि चेस एसोसिएशन, उत्तराखंड), श्री सुरजीत सिंह (चेयरमैन , डीपीएस रुद्रपुर) व सभी गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
सर्वप्रथम , सभी अतिथियों का स्वागत बैच पिनिंग द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया गया।
यह प्रतियोगिता 22 मई 2023 से शुभारंभ होकर आज समाप्त हुई | इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड एवं अन्य प्रदेशों से लगभग 300 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
ततपश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत व अनेक रंगारंग नृत्य प्रदर्शन द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गयी जिसने सभी का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा अपने - अपने विचार भी प्रस्तुत किये गए ।
श्री भारत सिंह चौहान जी ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के इस टूर्नामेंट को प्रत्येक वर्ष किया जाने का हम संकल्प लेते है।
यह टूर्नामेंट का आयोजन आई ऐ मृत्युंजय सिंह (चीफ ऑर्बिटर) के निर्देशन में हो रहा है।
विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विशेष रूप से सभी प्रतिभागी टीमों का स्वागत करते हुए उनकी उपस्थिति के लिए धन्यवाद दिया | उन्होंने प्रतियोगिता का आयोजन पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से होने का विश्वास व्यक्त किया।
