(G-वार्ता)
बाजपुर। दिल्ली से आई एनआईए( नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) की टीम देश विरोधी गतिविधियों को लेकर ग्राम मड़ैया बख्शी में गुरविंदर सिंह वालिया के फार्म हाउस पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।जिसमें उनकी पत्नी एवं उनकी दो पुत्रियों तथा उनका साले से 10 घंटे पूछताछ की गई अलमारी का लॉक तोड़ कर छानबीन की गई इसके साथ ही उनकी सास को पुलिस की कार्यवाही को देखते हुए अटैक पड़ गया जिन्हें निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया एनआईए की कार्यवाही को लेकर क्षेत्र में मचा हड़कंप।एनआईए टीम लगभग 2:बजे फार्महाउस से सर्च ऑपरेशन चलाकर एक डीवीआर और कुछ दस्तावेज अपने साथ दिल्ली ले गई है। एनआईए टीम दिल्ली से पहले रुद्रपुर पहुंची वहां से लगभग 2:30 बजे एनआईए टीम बाजपुर पहुंची सुबह 5:00 बजे गुरविंदर सिंह वालिया के फार्म हाउस में पुलिस फोर्स के साथ टीम घर के अंदर चली गई और अंदर से गेट बंद कर लिया गया किसी को भी अंदर से बाहर जाने की इजाजत नहीं थी और ना ही बाहर से किसी को अंदर आने की।एनआईए टीम की कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में आतंकवादी होने की अफवाह आग की तरह फैल गई आतंकवादी होली से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एनआईए टीम द्वारा देश विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित होने के कारण सर्च ऑपरेशन चलाया गया जिसमें एक अलमारी की चाबी नहीं मिल रही थी जिसका लॉक तोड़ा गया फिर छानबीन की गई।एनआईए टीम द्वारा 10 घंटे गुरविंदर सिंह बलिया की पत्नी मनदीप कौर पुत्री निसरत कौर,सिमरन कौर सास सुखदीप कौर उनके साले से पूछताछ की गई।एनआईए टीम की कार्यवाही को लेकर उनकी सास सुखदीप कौर को अटैक पड़ गया था जिन्हें निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी सुल्तानपुर पट्टी चौकी इंचार्ज विजय सिंह फोर्स के साथ मौके पर तैनात रहे।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
बाजपुर।गुरविंदर सिंह वालिया पुत्र लखविंदर सिंह वालिया डेढ़ वर्ष पहले लंदन चला गया था।उनका भाई मनमीत सिंह वालिया कनाडा मैं कई वर्षों से निवास कर रहा है उसी के साथ में उनकी मां भी रहती है। उनके पिता का रिटायरमेंट हुआ था जिससे घूमने के लिए 13 मई को अपने छोटे पुत्र के पास कनाडा चले गए 30 मई को उन्होंने इंडिया वापस आना है।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
बाजपुर।गुरविंदर सिंह वालिया के घर पर सिर्फ उनकी पत्नी मनदीप कौर दोनों पुत्रियों निसरत कौर 10 वर्ष,सिमरन कौर 12 वर्ष उनकी सास सुखदीप कौर और उनका साला क्योंकि पंजाब के जिले तरनतारन के रहने वाले हैं यह लोग इनके घर पर रहते हैं।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
