राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

डबल लाॅक से मुक्त किये जाने की माँग को लेकर बार एसोसिएशन ने एसडीएम सौंपा ज्ञापन

• डबल लाॅक से वापिस किया जायें रिकाॅर्ड

(G-वार्ता)

बाजपुर। राष्ट्रीय मार्ग एन. एच. 74 की जाँच के दौरान जिला मुख्यालय के डबल लाॅक में जमा किये गये बाजपुर तहसील के ग्राम कनौरा, कनौरी, महेशपुरा, हरलालपुर, ताली, जगन्नाथपुर, मुंडिया अनी, गुमसानी, टांण्डा आजम, भव्वानंगला, मड़ैया रत्ना, आदि राजस्व ग्रामों के अभिलेखों को डबल लाॅक से मुक्त किये जाने की माँग को लेकर बाजपुर बार एसोसिएशन ने एसडीएम राकेश चन्द्र तिवारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अधिवक्ताओं, ने कहा कि अभिलेख पिछले कई वर्षाें से डबल लाॅक में जमा होने के कारण काश्तकारों को फर्दे काश्त लेने में भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता सोहन लाल गोयल, बाजपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, सचिव नीरज कुमार जौहरी, उपाध्यक्ष कृष्ण लाल मौर्य, उपसचिव गुंजन सिसौदिया, कोषाध्यक्ष इकबाल, पुस्तकालय अध्यक्ष अजीम अहमद, प्रेस प्रवक्ता मौ. सरफराज, ऑडिटर अभय स्वरूप सक्सैना, सदस्य दिनेश चन्द्र शर्मा, कु. अंजूलता, विवेक चौबे, आदि मौजूद रहे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़