राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

टू व्हीलर वाहनों को बिना हेलमेट के ना चलाने को लेकर चलाया अभियान, हेलमेट लगाने को किया लोगों को जागरूक

(G-वार्ता)

बाजपुर। विधानसभा क्षेत्र में एक्सीडेंट की लगातार बढ़ती घटनाओं को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महिला मंत्री नाजमा बेगम कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी, एसएसआई विक्रम धामी से द्वारा संयुक्त रूप से हेलमेट पहनो अभियान शहीद भगत सिंह चौक पर चलाते हुए बाइक सवारों के हाथ में फूल देकर उन्हें हेलमेट पहनने की शपथ दिलाकर जागरूक किया। व्यापार मंडल की मंत्री नाजमा बेगम ने कहा अपने नाबालिक छात्र-छात्राओं को टू व्हीलर वाहन चलाने के लिए दिए जा रहे हैं और प्रति एक्सीडेंट की घटनाओं को लेकर लोगों की जाने जा रही है बिना हेलमेट के कोई भी दो पहिया वाहन न चलाएं जान है तो जहान है अपनी सुरक्षा अपने हाथ में है परिवहन नियमों का पालन करें और नाबालिग छात्र छात्राओं एवं लोगों को बिना हेलमेट के टू व्हीलर वाहन ना चलाएं उन्होंने बताया बिना हेलमेट बाइक सवारों को पुलिस की मौजूदगी में रोककर उन्हें फूल देकर उन्हें हेलमेट पहनने की ईश्वर की शपथ दिलाते जागरूक किया गया है। इस मौके पर शीतल यादव,आरती मौर्या,कमलेश चौहान,सुधा यादव,उस्मान अली, जितेंद्र यादव,पम्मी ठाकुर आदि मौजूद थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़