राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

अनुसूचित जाति के नवयुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत

(G-वार्ता)

बाजपुर। उन्नति कुंज पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा काशीपुर में नियुक्त विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी मंडल सुल्तानपुर पट्टी के ऊर्जावान कार्यकर्ता मोहन दिवाकर को जिला महामंत्री बनाए जाने पर मंडल महुआ खेड़ा गंज के तेजतर्रार युवा नेता अमरपाल को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर एवं मंडल बाजपुर के विभिन्न पदों पर कार्यरत पूर्व प्रधान भाई पप्पू कोहली  को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर आज पूर्व दर्जा मंत्री राजेश कुमार आवास पर फूल मालाओं से स्वागत किया व मिष्ठान वितरण किया। निश्चित रूप से आप लोगों को यह जिम्मेदारी आपकी योग्यता के आधार पर मिली है मुझे आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि आप विधानसभा क्षेत्र में व जिले में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करेंगे एवं पार्टी का जनाधार बढ़ाएंगे पार्टी की उपलब्धियों विचार को अनुसूचित जाति समाज के बीच में मजबूती से रखेंगे। इस मौके पर राकेश गुप्ता, विमल शर्मा,मयंक शर्मा,अमित चौहान,मनु सिंह,प्रमोद कुमार,देवेंद्र राय,रमेश गंगवार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़