राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

सीएम धामी ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर किया अच्छा काम, राज्य सरकार बधाई की पात्र: तिलक राज बेहड़

(G-वार्ता)

किच्छा। विधायक तिलकराज बेहड़ ने प्रेस को जारी बयान में कहा की स्व नारायण दत्त तिवारी जी की मूर्ति लोकार्पण व सिडकुल के नामकरण की घोषणा का स्वागत करते हैं पुष्कर सिंह धामी ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अच्छा काम किया है राज्य सरकार बधाई की पात्र है।

बेहड़ ने कहा की अच्छा होता की स्व तिवारी जी की मूर्ति लोकार्पण के अवसर पर प्रशासन एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करता, उसमे कम से कम उधम सिंह नगर के सभी विधायकों को आमंत्रित किया जाता। उन्होंने कहा की स्व तिवारी जी ने दलगत राजनीती से ऊपर उठकर विकास कार्य किये थे, उन्होंने अपने जीवन में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री, देश के केंद्रीय मंत्री के रूप में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में अनेकों जिम्मेदारियां निभाई और देश प्रदेश को विकास की ओर लेकर गए थे।

बेहड़ ने कहा की ऐसे में सरकार एक बड़ा आयोजन करके कार्यक्रम को करती आम जनमानस को भी साथ लेकर कार्यक्रम किया जाता तो लोगो को भी स्व तिवारी जी के प्रति अपनी बात रखने का मौका मिलता और श्रद्धांजलि अर्पित करने का मौका मिलता। बेहड़ ने कहा की जिस तिवारी जी ने उत्तराखंड के अंदर उद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की पूरे देश नही बल्कि विदेशों में भी उद्योगिक क्षेत्र में उत्तराखंड की पहचान बनाई, जिस कारण उधम सिंह नगर, हरिद्वार में लाखो लोगो को रोजगार प्राप्त हुआ। किसानों की जामीने महंगी हुई किसान व व्यापारी संपन्न हुआ जिसके लिए क्षेत्र के सभी लोग स्व तिवारी जी के आभारी रहेंगे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़