(G-वार्ता)
रुद्रपुर। बहुत लंबे समय से प्रतीक्षारत सीबीएसई 10 वीं और 12 वीं के परीक्षा का परिणाम दिनांक 12 मई को घोषित किया गया। जिसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के विद्यार्थियों ने ऊधम सिंह नगर जिले में एक बार फिर से बेहतरीन परिणाम दिया।
कक्षा 12 के छात्रा उन्नति सक्सेना ने 98 % अंक के साथ विद्यालय में सर्वोत्तम अंक हासिल किए। वहीं कीर्तन कौर संधू ने 97.6%, कूहू खुग्गर ने 96.6% , दृष्टि अदलखा 95.6 %, इनन्न्या मदान ने 95.2%, अमनप्रीत चावला 93.8% एवं 18 छात्रो ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किये।
कक्षा 10 के आर्यवीर सिंह रावत ने 98 % के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा सुहानी कक्कर 97.6%, तान्या मित्तल ने 97.4%, चौधरी आर्यन राजू 97.4%, उमामा इकबाल 97.4%, अगमदीप कौर 97% के साथ विद्यालय के टॉपर रहे और वहीं 10 वीं कक्षा में 90% से अधिक प्रतिशत वाले 43 छात्र है।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी ने सभी उत्तीर्ण छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी श्री सिंह ने कहा कि शिक्षकों का अथक परिश्रम है जो निखर कर सामने आया है।
