(G-वार्ता)
रूद्रपुर। महानगर कांग्रेस की ओर से वार्डो में चलाये जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत वार्ड 15 में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा और महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा का कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष ने सर्वसम्मति से वार्ड अध्यक्ष पद के लिए आसिम पाशा के नाम की घोषणा की। जिसका स्वागत करते हुए सभी ने नवनियुक्त वार्ड अध्यक्ष का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। वार्ड के पार्षद अबरार अहमद की अध्यक्षता में आयोजित सभा में आगामी निकाय चुनाव को लेकर रणनीति तय की गयी। पार्षद अबरार अहमद ने कहा कि पार्टी को जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के रूप में कर्मठ और समर्पित नेता मिले हैं जो समर्पित होकर संगठन को मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं इसका लाभ पार्टी को आगामी निकाय चुनावों में मिलेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता निकाय चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के निर्देशानुसार सभी वार्डो में गठन की प्रकिया जारी है। वार्ड अध्यक्षों के चयन का फैसला कार्यकर्ताओं की सहमति से और उन्हें विश्वास में लेकर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव नजदीक हैं। कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने लाना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सभी मतभेद भुलाकर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए जुट जायें तभी पार्टी आगामी चुनावों में दमखम के साथ प्रदर्शन करेगी। श्री शर्मा ने कहा कि 20 मई तक शहर के सभी चालीस वार्डों में वार्ड अध्यक्ष घोषित कर प्रदेश इकाई को सूची प्रेषित कर दी जायेगी। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। इस अवसर पर वरिष्ठ जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि आने वाला कल कांग्रेस का है। कांग्रेस हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। कांग्रेस ने कभी जाति धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया, बल्कि देश को जोड़ने का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ रही महंगाई, भ्रष्टाचार बेरोजगारी से जनता त्रस्त हो चुकी है। इसका जवाब देने के लिए जनता आतुर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए तैयार रहने का आहवान भी किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपाल भसीन, मो- आलम, गामा भाई, अमीर अहमद, वसीर अहमद, असीम भाई, डा- अबरार, राजेन्द्र शर्मा, फरजंद, नुरूद्दीन, असगर अली, वसीम भाई, चमन, रियसत अली, मो- सलीम, अशरफ, दौलत खां, मो- रजा, अखलाख, हारून, वहीद, रियसत, अशोक, जुनैद, शाहे जमन, मुन्ना, अकील, डा- अनवार, याकूब, रहीस, मो- हनीफ, आदिल, जाकिर, अमीर अहमद आदि मौजूद थे।
