राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

किसानों ने सौरभ बहुगुणा से वार्ता कर किसानों का भुगतान जल्द करने की मांग की

(G-वार्ता)

बाजपुर।भाकियू के किसानों ने गन्ने का बकाया भुगतान एवं अश्वनी फैक्ट्री को चलाने करने एवं एंथोल प्लांट शीघ्र पूरा करने की मांग करते हुए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के आवास पर उनसे वार्ता कर समस्या का समाधान करने की मांग की। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा ने बताया बाजपुर सहित राज्य के सभी किसानों का गन्ने का भुगतान शीघ्र किया जाए अश्वनी फैक्ट्री को शीघ्र चालू किया जाए इसके साथ ही उन्होंने एंथोल प्लांट का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने किसानों की भूमि वर्ग 4 वर्ग ख का निस्तारण करने की मांग की। उन्होंने बाजपुर विधानसभा क्षेत्र की 5838 एकड़ कृषि भूमि का मालिकाना हक के निस्तारण करने की मांग की।जिस पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा मई तक किसानों का गन्ने का बकाया भुगतान शीघ्र ही करा दिया जाएगा इसके साथ जो अन्य समस्या हैं उनको पूरा करने का जल्द ही प्रयास किया जाएगा किसानों की भूमि की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता कर शीघ्र ही निस्तारण करने आश्वासन दिया। इस मौके पर अजीत प्रताप सिंह रंधावा, प्रताप सिंह संधू,बलराज सिंह रंधावा, सेवक सिंह,लखविंदर सिंह,हरदयाल सिंह आदि मौजूद थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़