(G-वार्ता)
बाजपुर। हजरत दादा मियां हजरत सूखा शाह मियां रहमतुल्लाह का पांच दिवसीय 72 वां उर्स आज कुरान ख्वानी के साथ शुरू हो गया आज सुबह 9 बजे दरगाह पर गौसिया मस्जिद मुंडियापिस्तौर के पेश इमाम कारी अमीर अहमद रिजवी मदीना मस्जिद केशव नगर के पेश इमाम हाफिज राहत अली रजा मस्जिद नई बस्ती के पेश इमाम मुफ्ती सलीम रजा नूरी मस्जिद हबीब नगर के पेश इमाम हाफिज नूर मौहम्मद की अगुवाई में कुरआन ख्वानी की गई जिसके साथ ही उर्स ए मुबारक शुरू हो गया इस मौके पर दरगाह सेवादार मुजफ्फर अली अनबार हुसैन मौहम्मद हनीफ हाजी जाहिद खां डाक्टर जमील अहमद मौहम्मद आसिफ मोहम्मद शाकिब समेत अनेक अकीदत मंद मौजूद थे उर्स मुबारक के मौके पर दरगाह को खूबसूरत तरीके से खास तौर पर सजाया गया है ये उर्स ए मुबारक 5 मई शुक्रवार की सुबह 9 बजे कुल शरीफ के साथ खत्म हो जाएगा।
