(G-वार्ता)
बाजपुर। उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ नगर पंचायत केलाखेड़ा के बैनर के माध्यम से आक्रोशित दर्जनों सफाई कर्मचारियों ने यादराम बाल्मीकि पर केलाखेड़ा थाना अध्यक्ष ललित मोहन रावल द्वारा झूठा मुकदमा दर्ज करने पर एसडीएम राकेश तिवारी को ज्ञापन सौंपकर थानाध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। सफाई कर्मचारियों ने बताया केलाखेड़ा थानाध्यक्ष के मुकदमा लिखने से पूर्व न्यायालय ने 5 नवंबर 2022 को खारिज कर दिया था। कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करते हुए थानाध्यक्ष ललित मोहन रावल द्वारा खनन माफिया रिजवान अल्वी के साथ मिलकर सफाई कर्मचारी संघ के संरक्षक यादराम बाल्मीकि पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने थाना अध्यक्ष तथा रिजवान अल्बी की संपत्ति की एसआईटी से जांच कराने की मांग करते हुए थानाध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने कहा है एसआई नरेंद्र सिंह अधिकारी तथा कांस्टेबल इरशाद उल्लाह भी क्षेत्र से अवैध वसूली करने में सम्मिलित हैं इनकी भी जांच गंभीरता से कराते हुए कार्यवाही करने की मांग की। सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि थानाध्यक्ष को बर्खास्त नहीं किया गया तो सफाई कर्मचारी नगर पंचायत में सफाई करना बंद करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।इस मौके पर विशाल कुमार,वीर सिंह,अजय कुमार,मिथिलेश,मुकुल,अंकुर आशीषकुमार,अकाश,परवेश,बॉबी,विशाल, उदल आदि मौजूद थे।
