(G-वार्ता)
बाजपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध शराब,ऑपरेशन क्रैकडाउन वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के अभियान के अंतर्गत बाजपुर कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 02 फरवरी को समय 19:15 बजे चेकिंग के दौरान चनकपुर पुलिया बन्नाखेड़ा रोड अभियुक्त नवाब अली 24 वर्ष पुत्र अलादीन निवासी मुकुंदपुर थाना गदरपुर के पास 238 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। अभियुक्त को धारा- 8, 21,60 एनडीपीएस एक्ट बनाम नवाव खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उपकारागार जेल हल्द्वानी भेजा गया। पुलिस टीम में निरीक्षक प्रवीण कोशियारी, प्रकाश चंद्र, प्रकाश बिष्ट, कांस्टेबल राजकुमार सिंह, जगदीश कोठियाल आदि मौजूद थे।
