बाजपुर में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कवियों ने जमाया रंग
बाजपुर। आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के तहत भारत विकास परिषद बाजपुर द्वारा श्री रामभवन धर्मशाला में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का शुभारम्भ पूर्व चेयरमैन योगराज पासी, भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय अधिकारी नरेंद्र अरोरा, संस्कार भारती के राष्ट्रीय अधिकारी देवेंद्र रावत, आर.एस.एस. के जिला प्रचारक सौरभ, अजय अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार, भारत विकास परिषद बाजपुर के अध्यक्ष संजीव कश्यप, कार्यक्रम संयोजक ललित गर्ग व व्यवस्थापक मनजीत सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान आमंत्रित कवियों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरी। बाजपुर की बाल कवयित्री काव्य श्री जैन ने कहा कि ‘काव्य की शान को किसने माना नहीं, बेवजह का मैं गाती तराना नहीं, जिस डगर पर न हो देश भक्ति भावना उस गली में मेरा आना जाना नहीं। मयंक शर्मा मुरादाबाद ने कहा कि ‘मृत्तिका की सर्जना में तेल बाती सा जलूँ, एक दीपक तुम बनो तो एक दीपक मैं बनूँ।’ विनोद पाल दिल्ली ने कहा कि ‘आपके लिए चंद कतरे लहू के लाया हूँ, मुरझा गया हूँ पर फूल खुशबू के लाया हूँ।’ एकता भारती पीलीभीत ने कहा कि ‘एक फूलों से सजती हुई मैं तेरी पालकी हो गई, तू मेरे नाम का हो गया मैं तेरे नाम की हो गई।’ आचार्य अभिमन्यु तरंग सुल्तानपुर ने कहा कि ‘देश मांग रहा है चाणक्य और चंदगुप्त, किसी को भी नही घनानंद होना चाहिए।’ शिव किशोर तिवारी ‘खंजन’ बाराबंकी ने कहा कि मिले यदि प्रेम का प्याला जहर भी जाम होता है, हृदय जो प्रेम में डूबा वो प्रभु का धाम होता है। अमित शर्मा नोएडा ने कहा कि ‘युवा देश का जब जब रण में अपनी ताकत तोलेगा, चप्पा चप्पा इस भारत का वंदे मातरम् बोलेगा।’ मंच संचालन करते हुए डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि ‘पुत्र भारत देश के जो देश को अखंड रखें ऐसी देव भूमि की जवानी को नमन है, युवाओं का तन मन झकझोर देने वाली क्रांतिकारियों की हर कहानी को नमन है। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमल किशोर भट्ट, भाजपा जिला मंत्री विकास गुप्ता, नामित सभासद विमल शर्मा, बिट्टू चौहान, राकेश गुप्ता, महेंद्र पाल शर्मा, संजय राधू, प्रियांशु बंसल, नरेन्द्र खत्री, स्वयं सुरक्षा अभियान के राष्ट्रीय संयोजक रजनीश पांडे, पवन दुबे, अंकित अग्रवाल, अनन्त जैन, अचल कोरंगा, भारत विकास परिषद के कोषाध्यक्ष मनोज जैन, जयन्त जैन, व्यापार मंडल महामंत्री जसविंदर सिंह ‘जस्सी’, सभासद जगतजीत सिंह, सुबोध गुप्ता, विजय मित्तल, क्षमा रानी जैन, मनीषा जैन, नीरू शर्मा, जितेंद्र शर्मा, पवन गोयल, कुलदीप चौधरी, जगदीश पांडे, राम बहोरे पाठक, प्रमोद राजहंस आदि थे।
