राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

(दर्दनाक सड़क हादसा) वन कर्मचारी की हुई मौत, कार ने अनियंत्रित होकर मारी टक्कर

(G-वार्ता)

लालकुआं। तेज गति से आती कार ने अनियंत्रित होकर वन कर्मचारी को टक्कर मार दी जिससे हल्द्वानी डिवीजन में तैनात 1 कर्मचारी की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है

बताया जाता है कि यह घटना लालकुआं थाना अंतर्गत हल्दूचौड़ की है इस घटना में डिप्टी रेंजर की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार डिप्टी रेंजर होमेन्द्र मिश्रा हल्द्वानी डिवीजन के छकाता रेंज में तैनात थे और वह हल्दूचौड़ स्थित अपने घर पर आए हुए थे।

यहां इंडियन ऑयल चौराहे पर लिंक रोड से वह नेशनल हाईवे की तरफ अपनी मोटरसाइकिल से पहुंचे थे कि अचानक लालकुआं से हल्द्वानी की ओर जा रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उनकी मौके पर ही मौत हो गई हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ कर दी है जबकि कार को हल्दूचौड़ पुलिस चौकी पहुंचाया गया हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़