राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

1971 के युद्ध के नायकों को शॉल उड़ाकर किया सम्मानित

(G-वार्ता)

बाजपुर। भारत-पाकिस्तान 1971 के युद्ध के नायकों को विजय दिवस की पूर्व बेला पर बरहैनी व्यापार मंडल अध्यक्ष जसवंत सिंह समाजसेवी विरेंद्र सिंह बिष्ट,डॉ मोहन चंद्र पांडे, सुभाष चंद्र कांडपाल ने शॉल उड़ाकर स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया एवं उनके मुखारविंद उसे लड़ाई की उस समय की बातें सुनी और शहीदों को याद किया। प्रगतिशील विद्यालय बरहैंनी में आयोजित कार्यक्रम में भूतपूर्व कैप्टन लक्ष्मण सिंह मेहरा,सूबेदार भवान  सिंह दानू,सूबेदार मेजर सुरेश चंद्र पांडे कैप्टन खीमानंद जोशी सूबेदार शेर सिंह भंडारी आदि को सम्मानित किया।इस अवसर पर हरीश दानू, मंगत सिंह,जसवीर सिंह,शकील साह,अफजल,किशन सिंह नेगी, दिनेश सती,कन्नू जोशी,राजेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़