राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

कबड्डी में वोल्फ गैंग ने मारी बाजी

(G-वार्ता)

बाजपुर। बेरिया रोड स्थित गोल्डन बेल्स स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में नीरब, बालिका वर्ग में साक्षी, रैबिट रेस में गणेश, ऑब्जैक्ट कलैक्टिंग रेस में तन्मय, सीनियर 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सागर, बालिका वर्ग में मन्नत, प्राईमरी सेकेण्डरी 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में हरमन, बालिका वर्ग में प्रगति, 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सागर, बालिका वर्ग में अंशिका उप्पल, सैक रेस सीनियर वर्ग में आराधना, रम्प रेस में शुभ चन्द्रा, 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अर्शप्रीत सिंह, 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में जयदीप, बैलून रेस में तन्मय व निमरत, ऊँची कूद बालक वर्ग में जिशान, बैलेन्सिंग रेस में दृष्टि व प्रतीक, रिले रेस में बालिका वर्ग में वोल्फ गैंग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में वोल्फ गैंग ने बाजी मारी। विद्यालय प्रबंधक निर्मल कौर व गुरप्रीत सोहल ने विजेताओं को शुभकामनायें देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़