राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

देर रात्रि में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआं जमकर हंगामा

(G-वार्ता)

बाजपुर। ग्राम महेशपुरा में खेत में खड़ी गेहूं की फसल जबरन अवैध रूप से भूमि पर फैक्ट्री की काली रात डालकर कब्जा कर रास्ता निकालने का प्रयास विरोध करने पर दोनों पक्षों में देर रात्रि में हुआ जमकर हंगामा।दोनों पक्षों ने एक ही खेत में अपनी अपनी भूमि बताकर एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की।दोराहा चौकी में एसआई राकेश चंद्र बेलवाल ने भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों को एसडीएम के पास भेज दिया है। ग्राम महेशपुरा निवासी जितेंद्र कुमार दोराहा चौकी में एसआई राकेश चंद्र बेलवाल को तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया मेरी भूमि में गेहूं की फसल खड़ी है धर्मपाल बंसल द्वारा रात्रि में फैक्ट्री की काली राख डालकर जबरन रास्ता निकालने का प्रयास किया मेरे विरोध करने पर गाली गलौज व मारपीट व जान से मारने की धमकी दी।वहीं मुंडिया कला निवासी धर्मपाल बंसल ने चौकी में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया इसी खेत में मेरी भी भूमि है जिस पर मैं काली राख डालकर रास्ता निकाल रहा हूं जिसका इनके द्वारा विरोध किया जा रहा है न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वही दोराहा चौकी एसआई राकेश चंद बेलवाल ने दोनों पक्षों की बात सुनकर भूमि विवाद को लेकर एसडीएम कार्यालय भेज दिया है जो भी एसडीएम का आदेश होगा उस पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़